सिद्धार्थनगर- पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा तबाह, तीन की हालत गंभीर :

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखर पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन व्यक्ति और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के तीन घायल व्यक्ति केवटलिया गांव के निवासी हैं, जबकि एक अन्य घायल सूपा राजा गांव का रहने वाला है, सभी लोग घर से सब्जी लेकर ई-रिक्शा से सब्जी मंडी जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर डॉ. वाई. पी. सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे पुलिस ने सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *