पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किये का भारत में विरोध

पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किये का भारत में विरोधः
टर्किश कंपनी की चेन्नई एयरपोर्ट पर सर्विस बंद, दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट भी ऐसा कर चुके –

पाकिस्तान को समर्थन देने पर तुर्किये की कंपनियों का भारत में विरोध किया जा रहा है, मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट ने तुर्किये की कंपनी सेलेबी की सब्सिडियरी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विसेज के लिए तुर्किए की फर्म सेलेबी के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी थी।

सरकार ने कंपनी का सिक्योरिटी क्लीयरेंस कैंसिल किया :-
इससे पहले 15 मई को सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (BCAS) ने सेलेबी का सिक्योरिटी क्लीयरेंस कैंसिल कर दिया था, सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का फैसला भारत-पाक तनाव के बीच लिया गया था। दरअसल, पाकिस्तान के भारत पर हमले में टर्किश ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।

इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारत द्वारा लॉन्च किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन किया था, तभी से सरकार भारत में टर्किश कंपनियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है।

सरकार बोली-खतरा था, इसलिए तुर्किये की कंपनी का क्लियरेंस कैंसिल किया :-
सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द होने के बाद 16 मई को सेलेबी ने इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, इस पर केंद्र ने कहा कि एविएशन सिक्योरिटी के लिए खतरे को देखते हुए, बिना किसी चेतावनी के सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द की गई थी।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ऐसे समय में कार्रवाई से पहले कारण बताना मकसद को विफल करता है, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में या तो हम कुछ करते हैं या फिर कुछ नहीं करते हैं। बीच में कुछ भी नहीं होता।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: