पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किये का भारत में विरोध

पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किये का भारत में विरोधः
टर्किश कंपनी की चेन्नई एयरपोर्ट पर सर्विस बंद, दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट भी ऐसा कर चुके –

पाकिस्तान को समर्थन देने पर तुर्किये की कंपनियों का भारत में विरोध किया जा रहा है, मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट ने तुर्किये की कंपनी सेलेबी की सब्सिडियरी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विसेज के लिए तुर्किए की फर्म सेलेबी के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी थी।

सरकार ने कंपनी का सिक्योरिटी क्लीयरेंस कैंसिल किया :-
इससे पहले 15 मई को सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (BCAS) ने सेलेबी का सिक्योरिटी क्लीयरेंस कैंसिल कर दिया था, सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का फैसला भारत-पाक तनाव के बीच लिया गया था। दरअसल, पाकिस्तान के भारत पर हमले में टर्किश ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।

इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारत द्वारा लॉन्च किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन किया था, तभी से सरकार भारत में टर्किश कंपनियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है।

सरकार बोली-खतरा था, इसलिए तुर्किये की कंपनी का क्लियरेंस कैंसिल किया :-
सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द होने के बाद 16 मई को सेलेबी ने इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, इस पर केंद्र ने कहा कि एविएशन सिक्योरिटी के लिए खतरे को देखते हुए, बिना किसी चेतावनी के सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द की गई थी।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ऐसे समय में कार्रवाई से पहले कारण बताना मकसद को विफल करता है, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में या तो हम कुछ करते हैं या फिर कुछ नहीं करते हैं। बीच में कुछ भी नहीं होता।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:
    • November 12, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज। बृजमनगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में…

    Continue reading
    यूपी को मिलेगा नया आर्थिक केंद्र, 7 प्लांटों के विकास पर 5 हजार करोड़ खर्च करने की तैयारी:
    • November 11, 2026

    उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास और औद्योगिक विस्तार को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा विकास खाका तैयार किया है। करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *