लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र से मारपीट, हसनगंज थाने में दी गई तहरीर:

लखनऊ विश्वविद्यालय के एमए उर्दू विभाग के छात्र विश्व दीपक आजाद, पुत्र शात्रोहन लाल, के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया कि वह श्रीमती हेमवती नंदन बहुगुणा छात्रावास, अलीगंज सेक्टर C में रहते थे।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर छात्रावास में अवैध रूप से रहने वाले कुछ लोगों ने विश्व दीपक आजाद के साथ मारपीट की और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। आरोप है कि मानव रावत, आकाश कठेरिया, अश्वनी कुमार, अमित, शुभम भारती, सुनील, मनीष, अंकित जाटव, शुभेंद्र सहित अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद घायल छात्र को बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों और साथियों का कहना है कि इससे पहले भी विश्व दीपक आजाद ने इन लोगों के खिलाफ आवाज उठाई थी, और इसी रंजिश में मौका पाकर उनके साथ मारपीट की गई।

मामले को लेकर हसनगंज थाना, लखनऊ में लिखित आवेदन (तहरीर) भी दिया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नामजद लोगों ने घेरकर लात-घूंसों से हमला किया, जमीन पर गिराकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि छात्रावास में अब सिर्फ उन्हीं लोगों का दबदबा रहेगा।

पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दिया गया

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पीडित पक्ष के अनुसार आरोपियों के नाम:

मानव रावत

अंकित कुमार गौतम

आकाश कठेरिया

शुभम भारती

  • Related Posts

    नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:
    • July 28, 2026

    लखनऊ में नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू…

    Continue reading
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    • July 13, 2026

    उत्तर प्रदेश को लखनऊ और कानपुर के बीच सफर आसान बनाने वाला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिल गया है। सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ-कानपुर नेशनल एक्सप्रेसवे (NE-6)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: