पेपर लीक करने वालों पर अब कड़ा शिकंजा, 10 साल की सजा का प्रावधान:

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026, बुधवार को ध्वनि मत से पारित हो गया। इस विधेयक पर मंगलवार को करीब 9 घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई। बुधवार को विपक्ष की ओर से राहुल गांधी ने लगभग 50 मिनट तक अपनी बात रखी, जिसके बाद विपक्ष के हंगामे के बीच सदन ने बिल को ध्वनि मत से मंजूरी दे दी।

इस संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े अपराधों पर कानून और अधिक सख्त कर दिए गए हैं। अब ऐसे मामलों में अधिकतम 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

वहीं, राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 भी पारित हो गया। अब ‘जन-गण-मन’ की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी कानूनी संरक्षण प्राप्त होगा। इसके तहत वंदे मातरम् का अपमान, अनादर या उसके गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा।

  • Related Posts

    नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:
    • July 28, 2026

    लखनऊ में नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू…

    Continue reading
    एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- मेरा कोई रोल नहीं:
    • July 28, 2026

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में स्पष्ट किया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक करने वालों पर अब कड़ा शिकंजा, 10 साल की सजा का प्रावधान:
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:
    एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- मेरा कोई रोल नहीं:
    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग: