सिद्धार्थनगर में अंबेडकर प्रतिमा खंडित, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग :

सिद्धार्थनगर | डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित पाए जाने की सूचना फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे, उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पूर्व विधायक ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर हमारे संविधान निर्माता हैं, उनकी मूर्ति को खंडित करना केवल एक मूर्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    • March 4, 2026

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने हालातों की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भारतीय नागरिकों…

    Continue reading
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    • March 3, 2026

    सिद्धार्थनगर | सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के टोला हतवा में मंदिर तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: