स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राधिका देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल में बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था।
विद्यालय प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों को याद करने का दिन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। हमें उनकी कुर्बानियों से प्रेरणा लेकर देश की उन्नति और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
कुछ तस्वीरें :











