क्राइस्ट द किंग हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की गूंज :

स्वतंत्रता दिवस का महोत्सव क्राइस्ट द किंग हाई स्कूल, नौतनवा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ;
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू ने संपन्न कराया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि *हमें अपने कार्य को लगन और निष्ठा के साथ करना चाहिए, यही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने यह भी संदेश दिया कि हमें दूसरों की कमियों पर ध्यान देने के बजाय अपनी कमियों को सुधारना चाहिए, तभी हमारा देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर फादर मैथ्यू ने सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पदों पर निर्वाचित छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण कराया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका कुमारी शालू यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शुषमा प्रधान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विद्यालय में बाबूलाल यादव, अनिल यादव, धीरेन्द्र चौधरी, सिद्धार्थ कुमार, राहुल सिंह, सतपाल सिंह, सि० मारथा, सि० कल्पना, आदर्श गुप्ता, अंजली जायसवाल, श्यामू यादव, समा आरा, रचना श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:
    • November 12, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज। बृजमनगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में…

    Continue reading
    यूपी को मिलेगा नया आर्थिक केंद्र, 7 प्लांटों के विकास पर 5 हजार करोड़ खर्च करने की तैयारी:
    • November 11, 2026

    उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास और औद्योगिक विस्तार को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा विकास खाका तैयार किया है। करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *