फरेंदा तहसील में आत्मदाह की कोशिशः पेट्रोल पंप निर्माण विवाद में अर्दली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

महाराजगंज के फरेंदा तहसील में एक गंभीर घटना सामने आई है, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने सुरेन्द्र यादव ने आत्मदाह का प्रयास किया, यह घटना पेट्रोल पंप निर्माण को लेकर चल रहे जमीन विवाद से जुड़ी है।

तहसील के अर्दली शमसुलहक ने शाम 8:12 बजे थाने में तहरीर दी, उन्होंने बताया कि सुरेंद्र यादव ने पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए खुद पर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया, मौके पर मौजूद आशीष, फेकू और रामकुमार मौर्य ने स्थिति को संभाला।

तहरीर में यह भी बताया गया कि इस घटना से सरकारी कामकाज बाधित हुआ, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगा यादव पर सुरेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है, पहले भी निर्माण कार्य रोकने को लेकर दबाव बनाया गया था।

फरेंदा थाने में सुरेन्द्र यादव, गंगा यादव और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार रात को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: