जीएसटी दरों में बड़े बदलाव की तैयारी!
राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह (GoM) की अहम बैठक में केंद्र सरकार का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है। बैठक में यह सहमति बनी कि अब टैक्स स्लैब को घटाकर सिर्फ 5% और 18% कर दिया जाएगा। यानी 12% और 28% वाले स्लैब खत्म हो जाएंगे।
केंद्र सरकार ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पादों पर अलग से 40% की विशेष दर लागू की जाएगी। इस कदम को जीएसटी दरों को तर्कसंगत और सरल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।






