PM, CM या कोई भी नेता, 30 दिन से ज्यादा जेल में रहे तो जाएगी कुर्सी :

केंद्र सरकार आज लोकसभा में तीन अहम विधेयक पेश करने जा रही है। इन विधेयकों का मकसद है—अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या 30 दिन से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहते हैं, तो उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी होगी।

फिलहाल, देश के किसी भी कानून में ऐसा स्पष्ट प्रावधान नहीं है कि जेल जाने या हिरासत में रहने की स्थिति में नेताओं को उनके पद से हटाया जा सके। इसी बड़ी खामी को दूर करने के लिए सरकार ने यह ऐतिहासिक पहल की है।

आज जो तीन विधेयक पेश होंगे उनमें शामिल हैं—

* संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक 2025
* संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025
* जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव भी रखेंगे।


  • Related Posts

    फरेंदा में 2027 का सियासी मुकाबला! वीरेंद्र चौधरी बनाम बजरंग बहादुर सिंह, क्या फिर आमने-सामने होंगे दोनों?
    • October 16, 2026

    महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इस सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी और भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह…

    Continue reading
    CEC ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे निशिकांत दुबे, बोले- उन्हें ‘बाबा ज्ञानेश्वरानंद’ कहना चाहिए:
    • October 16, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष के लगातार आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *