BJP विधायक की पत्नी ने जीता ‘मिसेज बिहार 2025’ का ताज

ऐश्वर्या राज बनीं मिसेज बिहार 2025, 14 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए जीता खिताब :

पटना ; राजधानी पटना में रविवार को आयोजित भव्य समारोह में ऐश्वर्या राज ने मिसेज बिहार 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया, ऐश्वर्या न केवल राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं, बल्कि उन्होंने मंच पर अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और प्रतिभा से निर्णायकों और दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।

ऐश्वर्या भोजपुर जिले के तरारी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी हैं और पूर्व विधायक व चर्चित बाहुबली नेता सुनील पांडेय उर्फ नरेंद्र नाथ पांडेय की बहू हैं, सुनील पांडेय चार बार विधायक रह चुके हैं।

प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले पटना के होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ऐश्वर्या राज ने 14 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया।

ऐश्वर्या का यह जीतना कई मायनों में खास है, एक ओर जहां वह एक राजनीतिक और पारंपरिक परिवार से आती हैं, वहीं दूसरी ओर घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने रैंप पर भी अपना परचम लहराया है, उनकी इस सफलता को महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है, जो पारिवारिक दायित्वों के साथ अपने सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं।

घरेलू जीवन से ग्लैमर वर्ल्ड तक :
एक घरेलू महिला के रूप में अपनी भूमिका निभाने के साथ-साथ ऐश्वर्या अब ग्लैमर और फैशन की दुनिया में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं, उनके इस सफर को समाज में महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला: