महराजगंज में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए थाना प्रभारी हुए सख्त :

फरेंदा में यातायात सुधार को लेकर व्यापारियों के साथ हुई बैठक, थाना प्रभारी ने दिए कड़े निर्देश :

महराजगंज, फरेंदा: कस्बे की यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते जाम की समस्याओं के मद्देनज़र बुधवार को फरेंदा थाना परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक ने कस्बे के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों से सीधा संवाद किया, बैठक का मुख्य उद्देश्य था—कस्बे की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में सुधार लाना और अतिक्रमण को नियंत्रित करना।

बैठक की शुरुआत में व्यापारियों और नागरिकों ने स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं को क्रमवार तरीके से रखा, सड़क किनारे वाहनों की अनियमित पार्किंग, ठेले-खोमचे वालों द्वारा रास्ता जाम करना, दुकानों का फुटपाथ तक फैल जाना जैसी कई प्रमुख समस्याएं सामने आई, इन समस्याओं पर थाना प्रभारी ने गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि अब इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वैच्छिक सहयोग की अपील, लेकिन सख्ती तय:
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कस्बे में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था कायम करना पुलिस की प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी से सहयोग अपेक्षित है, उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि वे खुद ही अतिक्रमण हटाएं, ताकि प्रशासन को कार्रवाई की नौबत न आए, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चेतावनी के बावजूद यदि अतिक्रमण जारी रहता है तो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर बाधाएं हटाई जाएंगी और आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

बैठक में प्रमुख लोग रहे उपस्थित:
इस बैठक में संजय टेवड़ीवाल, कृष्णकुमार, रवि श्रीवास्तव, ध्रुवकुमार, सुनील कुमार समेत कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे, सभी ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और आवश्यक सुझाव भी दिए।

  • Related Posts

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    • July 12, 2026

    लखनऊ-कानपुर सफर अब सिर्फ 45 मिनट में: कल होगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, 14 जुलाई से आम जनता के लिए खुलेगा रास्ता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो चुका है। 13…

    Continue reading
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने:
    • July 10, 2026

    अयोध्या में फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग जारी है। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक साझा करते हुए फिल्म में अपने किरदार का खुलासा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: