आज बृजमनगंज क्षेत्र के लालाजोत महुलानी स्थित एक्सीलेंट एकादमी विद्यालय में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं एवं भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र प्रसाद, चित्रवेश साहनी, संदीप प्रजापति, आशीष जायसवाल, राजेश शर्मा, संदीप श्रीवास्तव, निखिल, आलोक, रमेश चंद्र, संदीप शर्मा और सतीश मौर्य उपस्थित रहे। वहीं शिक्षिकाओं में पुष्पा मिस, ज्योति मिस, वंदना मिस, अस्मिता मिस, मानसी मिस, नाजिया मिस, गुड़िया मिस, पूजा मिस, गीता मिस एवं रीमा मैम की सहभागिता रही।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चौरसिया ने कक्षा दसवीं के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्नेहाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।







