रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, 10 ट्रेनों से हटेगा सुपरफास्ट दर्जा:

रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए देश की 10 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने की घोषणा की है। यह बदलाव अप्रैल के मध्य से प्रभावी होगा।

सुपरफास्ट का दर्जा हटने के बाद इन ट्रेनों का किराया कम हो जाएगा। अब ये सभी ट्रेनें सामान्य एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी और इनके ट्रेन नंबर भी बदले जाएंगे। इस निर्णय से लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

सुपरफास्ट से एक्सप्रेस में बदली जाने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं:
* प्रयागराज रामबाग–हावड़ा विभूति एक्सप्रेस (12334 + 13048)
* हावड़ा–प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस (12333 + 13047)
* हावड़ा–कालका नेताजी एक्सप्रेस (12311 + 13051)
* कालका–हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस (12312 + 13052)
* हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस (12327 + 13035)
* देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (12328 + 13036)
* हावड़ा–देहरादून कुंभ एक्सप्रेस (12369 + 13037)
* देहरादून–हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस (12370 + 13038)
* हावड़ा–जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस (12331 + 13041)
* जम्मूतवी–हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस (12332 + 13042)

रेलवे के इस फैसले को यात्रियों की सुविधा और किफायती यात्रा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    रेलवे का बड़ा फैसला: 1 जनवरी 2027 से 18 ट्रेनों का खत्म होगा सुपरफास्ट दर्जा, बदलेंगे नंबर; यात्रियों को मिलेगी किराये में राहत:
    • November 3, 2026

    रेलवे का बड़ा फैसला: रेलवे ने नए साल से ट्रेनों के संचालन और किराये से जुड़ा एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2027 से देश की…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *