रेलवे ने बदला नियम, अब बिना ID वेरिफिकेशन के नहीं चलेगा काम:

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है। रेलवे ने टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए अब आईडी/आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। नए नियमों के तहत बिना वैध पहचान पत्र के कई सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

रेलवे के अनुसार, आरक्षित टिकटों (Reserved Tickets) की बुकिंग के दौरान यात्री को अपनी पहचान साबित करनी होगी। खासतौर पर तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ी ट्रेनों में यह नियम सख्ती से लागू किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से
* फर्जी टिकट बुकिंग पर रोक लगेगी
* दलालों की मनमानी खत्म होगी
* वास्तविक यात्रियों को सुविधा मिलेगी

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान यात्री को वही आईडी साथ रखनी होगी, जिसकी जानकारी टिकट बुकिंग के समय दी गई है, जांच के दौरान आईडी न मिलने पर जुर्माना या कार्रवाई भी हो सकती है।

रेलवे यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुक करते समय सही जानकारी दर्ज करें और यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

  • Related Posts

    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading
    रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, 10 ट्रेनों से हटेगा सुपरफास्ट दर्जा:
    • February 9, 2026

    रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए देश की 10 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने की घोषणा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: