ब्राह्मणों ने कथावाचक को पीटा, अखिलेश ने लखनऊ बुलाकर किया सम्मानित :

इटावा में जातिगत तनाव, ब्राह्मण महासभा ने लगाए गंभीर आरोप :

इटावा/लखनऊ | 24 जून 2025
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक कथावाचक के साथ हुई मारपीट का मामला अब जातिगत तनाव और सियासी बयानबाजी का रूप ले चुका है, शनिवार (22 जून) को दादरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि सिंह और उनके साथियों के साथ ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट की, आरोप है कि कथावाचकों की जाति यादव होने पर उन्हें कथावाचन से रोका गया, सिर मुंडवाया गया और अपमानित किया गया।

कथावाचक बोले – “जाति पूछकर अपमानित किया गया” :

कथावाचक मुकुट मणि का कहना है कि उन्होंने जैसे ही अपनी जाति यादव बताई, कुछ लोगों ने उन्हें “दलित” कहकर अपमानित किया और कथावाचन रोकने को कहा, इसके बाद कथावाचकों के सिर मुंडवा दिए गए, चोटी काट दी गई और एक महिला के पैरों पर नाक रगड़वाई गई, हारमोनियम और ढोलक भी तोड़ दिए गए।

SSP कार्यालय के बाहर पति जयप्रकाश के साथ रेनु तिवारी (नीले रंग की साड़ी में) इनके घर में कथा हो रही थी

ब्राह्मण महासभा का पलटवार – “जाति छुपाई, महिलाओं से अभद्रता” :
इस घटना पर ब्राह्मण महासभा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे के अनुसार, कथावाचकों ने अपनी जाति छुपाई और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, एक महिला, रेनु तिवारी ने भी कथावाचकों पर पूजा खंडित करने और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया, संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर किया सम्मानित :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को जातिगत अत्याचार करार देते हुए कथावाचकों को लखनऊ बुलाकर ढोलक, हारमोनियम भेंट किए और 21-21 हजार रुपये नकद दिए, उन्होंने कहा, “अब तक कथावाचन पर कुछ लोगों का एकाधिकार रहा है, यह प्रभुत्ववादी सोच है, सरकार हर असंवैधानिक काम का समर्थन कर रही है।”
अखिलेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, “अगर कथावाचन पर एकाधिकार चाहते हो तो कानून बना दो कि कथा सिर्फ वर्चस्ववादी लोग ही कहेंगे।”

पैरो‌ पर कथावाचक से नाक रगड़वाई

ब्राह्मण महासभा ने दो सबूत दिए हैं, जिसमें कथावाचक ने अपनी जाति ब्राह्मण लिखी थी:

कथावाचक ने अपना नाम आचार्य पंडित मुकटमणि छपवा रखा है

यह निमंत्रण पत्र है, जिसे यजमान जयप्रकाश और रेनू ने छपवाया था।

सपा जिलाध्यक्ष बोले- ब्राह्मण महासभा के आरोप निराधार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने ब्राह्मण महासभा के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने इटावा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा, अगर कथावाचकों से कोई आपत्ति थी तो पहले शिकायत क्यों नहीं की गई। यदि कथावाचकों पर गलत तरीके से कोई कार्रवाई की गई, तो सपा भी आंदोलन के लिए बाध्य होगी

पुलिस कार्रवाई – चार गिरफ्तार, जांच जारी :
इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, कथावाचकों की शिकायत पर कोतवाली में अतुल, मनीष, पप्पू बाबा और डीलर नामक व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच की जा रही है।

सियासी माहौल गर्म :
घटना को लेकर समाजवादी पार्टी और ब्राह्मण संगठनों में सीधा टकराव देखा जा रहा है, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने ब्राह्मण महासभा के आरोपों को निराधार बताया है और कहा कि अगर कथावाचकों पर गलत कार्रवाई हुई तो सपा भी आंदोलन करेगी।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: