बृजमनगंज: ग्राम मिश्रौलिया में करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

करेंट की चपेट में आने से बत्तीस वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

बृजमनगंज, महराजगंज

जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज स्तिथ ग्राम सभा मिश्रौलिया के एक बत्तीस वर्षीय युवक बलजीत पुत्र राजेंद्र की विद्युत स्पर्धा घात से दर्दनाक मौत हो गई, घटना उस समय की बताईं जा रही है बीती रात जब बलजीत अपने पूरे परिवार सहित खाना खाने के बाद सोने के लिए बिजली के बोर्ड में लगे पंखे का स्वीच आन करने जा रहा था, बोर्ड के आसपास कहीं तार कटा हुआ था तभी कटे तार पर हाथ छू जाने पर बिजली के चपेट में आ गया और हाथ जख्मी हो गया और कुछ ही पलों में उसके प्राण पखेरू उड़ गए।इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है लोगों द्वारा परिवार को ढांढस बंधाया जा रहा है।

बताते चलें कि इससे पहले बलजीत के पिता राजेंद्र की कुछ समय पहले ही मृत्यु हो गई थी बलजीत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था जिसके तीन बेटियां और एक छोटा मासूम बेटा था। अपने घर का इकलौता कमाऊं बेटा होने के नाते पूरे परिवार की जिम्मेदारी बलजीत पर ही थी, उसकी मौत से परिवार में मातम व अंधेरा छा गया है। उसकी मां और पत्नी दहाड़े मारकर निरंतर रोये जा रही है।सुबह से क्षेत्र के लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। सुबह जब न्यूज टीम मृतक के दरवाजे पर पहुंची तो लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दी गई थी,अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन द्वारा कब तक मुवाअजा रुपी कुछ मदद मिल पाता है कि नहीं,जिसकी परिवार को दरकार है।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: