डीजे विवाद ने पकड़ा तूल, शादी समारोह में हंगामा, 23 से अधिक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज :

आजमगढ़ (मुबारकपुर): मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौर में जून 2025 में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर मामला बन गया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने 23 से अधिक लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला अफसाना की याचिका के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया कि 3 जून की शाम साढ़े चार बजे गांव के ही 24 से अधिक पुरुषों, 15-20 महिलाओं और अन्य लोगों ने तेज आवाज में डीजे बजाते हुए जहीरूद्दीन के घर के सामने से जुलूस निकाला। जहीरूद्दीन गंभीर हृदय रोगी हैं, उनके लिए तेज आवाज असहनीय थी।

अबू जैद द्वारा डीजे की आवाज कम करने की अपील करना आरोपियों को नागवार गुजरा। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने अबू जैद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर अफसाना का बेटा वकास, अरमान और मोअज्जम बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

इस दौरान अरमान के सिर पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं बेहोश हो गया। स्थिति यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने अफसाना के घर में घुसकर तोड़फोड़ और 50,000 रुपये नकदी की लूटपाट भी कर डाली, जो विदेश भेजने के लिए रखी गई थी। इसके साथ ही घर पर पथराव कर पूरे मोहल्ले को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे गांव में भारी दहशत फैल गई।

अफसाना ने बताया कि घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आला अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी न्याय न मिलने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुबारकपुर थाना पुलिस ने 23 से अधिक आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: