लापता 8 वर्षीय बच्चे को सिद्धार्थनगर पुलिस ने 8 घंटे में किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा:

घर से खेलने निकला था मासूम, पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया –

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक लापता 8 वर्षीय बालक को महज 8 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह बच्चा ग्राम खजुरिया से लापता हुआ था, जिसे पुलिस ने शहर के एक मकान की छत से सुरक्षित ढूंढ निकाला।

घटना 3 अगस्त की है, जब ग्राम खजुरिया निवासी हैदर अली ने थाना सिद्धार्थनगर में अपने 8 वर्षीय पुत्र शोएब शाह के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। शोएब दोपहर में घर से खेलने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल चलाया सघन तलाशी अभियान
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप रविवार रात बच्चे को शहर के एक मकान की छत से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को पाकर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और सिद्धार्थनगर पुलिस की तत्परता व मानवीय पहल की सराहना की।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: