जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थानाक्षेत्र में प्रमुख ईदगाहों में नमाजियों द्वारा शांति पूर्वक ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई

बृजमनगंज में शिद्दत के साथ अदा की गई ईदुल अजहा की नमाज।
बृजमनगंज, महराजगंज।

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थानाक्षेत्र में प्रमुख ईदगाहों में नमाजियों द्वारा शांति पूर्वक ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई, इस पाक मौके पर सभी नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाया और मुबारक बाद देते हुऐ अमन ,शांति एवं भाईचारे का पैगाम दिया।

बृजमनगंज के कलवार गढ़ के ईदगाह में हजारों की संख्या में आज सुबह नमाजियों का जमावड़ा देखने को मिला जहां पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे, इस मौके पर ईदगाह के सामने मेला का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों सहित सभी लोग मेले का भरपूर लुत्फ उठाते देखे गए।

इस मौके पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किया गया जिसमें स्थानीय थाने के थानेदार मयफोर्स मौके पर मौजूद रहे।
तथा फरेंदा की पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने बृजमनगंज क्षेत्र स्थित ईदगाहों और अनेक जगहों का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिया।

सब मिलाकर आज का ईदुल अजहा का पर्व शांति पूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, किसी भी अप्रिय समाचार की कोई सूचना नहीं है।

  • Related Posts

    BJP को Akhilesh Yadav की सीधी चुनौती—हम पीछे हटने वालों में नहीं:
    • March 29, 2026

    दादरी, गौतमबुद्धनगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के Gautam Buddh Nagar के दादरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की…

    Continue reading
    अभिषेक श्रीवास्तव बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:
    • March 28, 2026

    लखनऊ | पवित्र अष्टमी और रामनवमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव बाबू को समाजवादी लोहिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर कटाक्ष, बोले- सत्ताइस में सपाइयों का होगा सफाया:
    दादरी रैली में अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अग्निवीर खत्म करने की कही बात:
    BJP को Akhilesh Yadav की सीधी चुनौती—हम पीछे हटने वालों में नहीं:
    बृजमनगंज में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, आलमाइटी स्कूल में पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत:
    पीएम मोदी की राज्यों के साथ बड़ी बैठक, बोले लॉकडाउन नहीं, सतर्कता जरूरी: