महराजगंज के डीडीओ करुणाकर अदीब का तबादला

महराजगंज : प्रशासनिक हलकों में हलचल मचाते हुए राज्य सरकार ने महराजगंज जनपद के श्रम एवं रोजगार विभाग के उपायुक्त (डीडीओ) करुणाकर अदीब को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए मुख्यालय से अटैच कर दिया है, शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अदीब को अब ग्राम्य विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है, वहीं उनके स्थान पर अब प्रयागराज में तैनात भोलानाथ कन्नौजिया को महराजगंज का नया जिला विकास अधिकारी बनाया गया है।

संयुक्त सचिव प्रहलाद बरनवाल द्वारा जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि अदीब अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें एवं इसका प्रमाणक शासन तथा आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ०प्र० को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ज्ञात हो कि करुणाकर अदीब का कार्यकाल महराजगंज में विवादों से घिरा रहा है, विभागीय कार्यों में अनियमितता और प्रशासनिक स्तर पर शिकायतों के चलते उनके खिलाफ कई बार शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को भेजे गए थे।

अब शासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई को इन्हीं परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है, फिलहाल प्रशासनिक गलियारों में यह बड़ा घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Related Posts

    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    • December 16, 2025

    नौतनवा। विजय दिवस के अवसर पर नौतनवा में 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन…

    Continue reading
    एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान :
    • December 16, 2025

    दुनिया के दिग्गज उद्योगपति और टेक उद्यमी एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है, ताज़ा वैश्विक रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार पहुंच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    सिद्धार्थनगर- विकास से वंचित बराहपुर, बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों का फूटा आक्रोश :
    एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान :