पत्नी को फंसाने के लिए दिल्ली CM को दी धमकी: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया, आरोपी सदर तहसील में वकील है, रजिस्ट्री करवाने (बैनामा लेखक) का काम करता है, पूछताछ में उसने बताया, पत्नी छोड़कर चली गई है, मैं डिप्रेशन में हूं, मैंने नशे की हालत में धमकी दी थी, मैं पारिवारिक कलह से परेशान हूं।

पुलिस को आरोपी के पास वकालत की डिग्री और फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं, आरोपी ने पत्नी को फंसाने के लिए धमकी भरा फोन करने के बाद मोबाइल को ससुराल में फेंक दिया था। पुलिस मोबाइल बरामद करने के लिए उसे साथ लेकर गई है।

धमकी भरा फोन करने के बाद ससुराल में फेंका मोबाइल पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्लोक मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाल है, गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र के न्यू पंचवटी कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहता है, उसका डेढ़ साल से पत्नी से विवाद चल रहा है, पत्नी दिल्ली के नरेला में रहती है।

पत्नी के जाने के बाद से वह डिप्रेशन में है, शराब पीने लगा है। आरोपी ने पांच जून को अपनी पत्नी को फोन किया, फिर उसने धमकी भरा फोन पुलिस को किया, फोन करने के बाद उसने मोबाइल को पत्नी के घर के अंदर फेंक दिया और भाग निकला।

बताया जा रहा है आरोपी ने पत्नी को फंसाने के उद्देश्य से ऐसा किया होगा, हालांकि पुलिस अन्य एंगलों पर भी जांच कर रही है, फिलहाल आरोपी दिल्ली स्पेशल सेल की हिरासत में है और वह फोन बरामद करने के लिए उसे लेकर गई है।

गाजियाबाद पुलिस को आया था फोन, फिर बंद कर लिया मोबाइल :-

गुरुवार यानी 5 जून की रात करीब 11.00 बजे गाजियाबाद पुलिस के पास एक कॉल आई थी, कॉल करने वाले ने कहा था कि वह रेखा गुप्ता को जान से मार देगा, धमकी भरा फोन आने के बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई।

पुलिस ने नंबर ट्रेस करने में जुट गई, मगर कुछ देर बाद कॉलर का फोन स्विच ऑफ हो गया, पुलिस ने कॉलर के सिम कार्ड की जांच की, जो गोरखपुर में रजिस्टर्ड पाया गया, इसके बाद पूरी रात और अगले दिन भी पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर धमकी के पीछे उसकी क्या मंशा थी? उसने दिल्ली की सीएम को धमकी क्यों दी? आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    ‘उम्मीदों की पदयात्रा’ में जुटे हजारों लोग, प्रियांशु राज यादव बोले- 2027 में होगा परिवर्तन:
    • July 2, 2026

    देवरिया, 1 जुलाई 2026‌ | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर 338 पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बघौच घाट…

    Continue reading
    IIT मुंबई से जर्मनी तक का सफर, चित्रकूट के अभिषेक ने वैज्ञानिक बन रचा नया इतिहास:
    • July 2, 2026

    चित्रकूट के होनहार अभिषेक सिंह चौहान ने जर्मनी की प्रतिष्ठित केएलयू यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक (Scientist) के पद पर नियुक्ति हासिल कर जिले और देश का नाम रोशन किया है। अभिषेक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 40 लड़कियों समेत 119 हिरासत में:
    ‘उम्मीदों की पदयात्रा’ में जुटे हजारों लोग, प्रियांशु राज यादव बोले- 2027 में होगा परिवर्तन:
    मोबाइल ऐप से बीच सड़क में बंद हो रहा E-Rickshaw! वायरल वीडियो का पूरा तकनीकी सच:
    IIT मुंबई से जर्मनी तक का सफर, चित्रकूट के अभिषेक ने वैज्ञानिक बन रचा नया इतिहास:
    बारिश ने बदला यूपी का मौसम, तापमान 8 डिग्री गिरा, अगले 5 दिन भारी बरसात के संकेत: