सिद्धार्थनगर में फर्जी एनजीओ और ऑनलाइन फ्रॉड गैंग भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, ये ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर युद्ध पीड़ितों की मदद के नाम पर लोगों से दान और सहायता मांग रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, ठग दान के नाम पर बैंक अकाउंट नंबर और ऑनलाइन पेमेंट लिंक भेजकर लोगों से पैसे उगा रहे हैं, पुलिस ने इस पर सतर्कता बरतने की अपील की है।
पुलिस अलर्ट :
किसी भी संदिग्ध लिंक या अकाउंट में ट्रांजैक्शन न करें, असली मदद केवल सरकारी या प्रमाणित संस्थाओं के माध्यम से ही करें।
साइबर सेल की अपील :
अगर किसी तरह की ऑनलाइन ठगी का शिकार हों या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।



















































