महाराजगंज में गूंजे लोकगीत, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने किया तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन :

महाराजगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर महाराजगंज में तीन दिवसीय महाराजगंज महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जहां कलाकारों ने लोकगीतों और भोजपुरी गानों पर शानदार प्रदर्शन किया, दर्शक भी संगीत की ताल पर झूम उठे।

महोत्सव स्थल पर स्वदेशी मेला भी आकर्षण का केंद्र बना, जिसमें स्थानीय हस्तशिल्प और घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देना है।

महोत्सव के पहले दिन यूफोरिया बैंड के गायक पलाश सेन और बॉलीवुड सिंगर असित त्रिपाठी सहित कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव के पहले दिन यूफोरिया बैंड के गायक पलाश सेन और बॉलीवुड सिंगर असित त्रिपाठी सहित कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य जनपद के होनहार बच्चों और कलाकारों को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है, उन्होंने कहा कि लोगों में महोत्सव को लेकर काफी उत्साह है और इसका लाभ पूरे जनपद को मिलेगा।

वहीं, जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय लोक कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जो भी नई प्रतिभाएं सामने आएंगी, उन्हें आगे बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।









  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: