सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सोनौली में एकता मार्च, एसएसबी जवानों ने दिलाई एकता की शपथ :

महराजगंज (सोनौली): भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें 22 बटालियन एसएसबी महाराजगंज के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के नारे के साथ एकता मार्च निकाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह लगभग 11 बजे एफ कंपनी मुख्यालय सोनौली से हुआ, इस दौरान 22 बटालियन एसएसबी के अधिकारियों, जवानों और नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। एकता मार्च का नेतृत्व सहायक कमांडेंट श्री सी. विवेक ने किया।

श्री विवेक ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की संप्रभुता, शांति और अखंडता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है, उन्होंने नागरिकों को ‘विविधता में एकता’ की भावना को सशक्त करने का आह्वान किया।

इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और देश के राजनीतिक एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में एसएसबी कर्मियों और नागरिकों ने अखंड भारत के निर्माण और महान नेताओं के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading
    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *