गोरखपुर- भाई ने बहन की की निर्मम हत्या, अफेयर को लेकर था नाराज, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार :

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, यहां एक युवक ने अपनी सगी बहन को नहर में डुबोकर हत्या कर दी और शव को घर के पास ही एक खेत में फेंक दिया। इसके कुछ समय बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, भौराबारी गांव निवासी आदित्य यादव ने सोमवार की सुबह अपनी 19 वर्षीय बहन नित्या यादव की हत्या की। नित्या इंटर की छात्रा थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आदित्य अपनी बहन के एक युवक से प्रेम संबंधों को लेकर नाराज था। कई बार समझाने के बावजूद जब नित्या नहीं मानी, तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह नित्या घर से कहीं जाने के लिए निकली थी, तभी आदित्य पीछे-पीछे गया और धबिना नहर के पास उसे पकड़कर जबरन नहर में डुबो दिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को करीब ढाई किलोमीटर दूर एक धान के खेत में फेंक दिया और घर लौट गया।

कुछ घंटे बाद आदित्य ने खुद कैंपियरगंज पुलिस को बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से शव बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

थाना अध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। आरोपी ने खुद स्वीकार किया है कि उसने बहन के प्रेम संबंधों से परेशान होकर यह कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। पड़ोसी और परिजन स्तब्ध हैं कि एक भाई अपनी बहन का हत्यारा बन गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: