गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक गंभीर :-

गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके में गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, सिधुआपार गांव के पास एक मोटरसाइ‌किल और कार की टक्कर में यह हादसा हुआ, मृतकों में सुनील प्रदुम्न और अरविंद शामिल हैं जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हैं।

वाराणसी हाईवे पर बड़हलगंज में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, यह सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और अपाचे बाइक से अपने घर सिधुआपार के गरथौली टोले की ओर लौट रहे थे, तभी शहर की तरफ आ रही तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार ने सामने से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए।

शनिवार की सुबह 9:30 बजे गरथौली टोला, सिधुआपार गांव के सुनील कुमार पुत्र राधे, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार पुत्र हरिश्चंद्र और राहुल कुमार पुत्र करन एक ही बाइक से फोरलेन के रास्ते घर लौट रहे थे, जैसे ही वे हाइवे पार कर सिधुआपार जाने के लिए मुड़े, उसी समय गोरखपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

दुर्घटना स्थल पर ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील, प्रदुम्न और अरविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है, हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया, बड़हलगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है ।

घर में पसरा मातम, टूट पड़ीं सुनील की पत्नी :-

दुर्घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, स्वजनों में कोहराम मच गया, सुनील की पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है, उसकी दो बेटियां हैं, वहीं घायल राहुल की 1 जून को सगाई तय थी, जिससे परिवार के सपने चकनाचूर हो गए, अरविंद कुछ ही दिन पहले बैंकाक से घर लौटा था।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Responsible Nations Index 2026- भारत ने चीन, रूस और अमेरिका को छोड़ा पीछे:
    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं: