भारत की शेरनियों ने जीता महिला वर्ल्ड कप 2025, नीता अंबानी तिरंगा लहराते दिखीं :

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

2 नवंबर को खेले गए इस रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस बड़ी उपलब्धि पर देशभर से बधाइयों का तांता लग गया। कंगना रनौत, सुनील शेट्टी समेत कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

वहीं, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी इस ऐतिहासिक लम्हे की साक्षी बनीं। वह पूरे मैच के दौरान डीवाई पाटिल स्टेडियम में मौजूद रहीं और हाथ में तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, नीता अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तिरंगा लहराते हुए उनकी खुशी से झलकती देशभक्ति का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: