केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने लगाई चौपाल, बोले – डबल इंजन सरकार पहुंचा रही विकास की गंगा :

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सोहगौरा, रुदलापुर, पकडियार, मुंडेरा, नरायनपुर और शिकारपुर गांवों में चौपाल लगाई, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर केंद्रीय मंत्री ने मौके पर ही समाधान का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास की गंगा गांव-गांव तक पहुंचा रही है।

पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि बीते 55 वर्षों तक जो लोग सड़क, बिजली, पानी, आवास और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे, आज उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं को ग्रामीण जीवन को नई दिशा देने वाला बताया।

उन्होंने चौपाल में मौजूद अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी लागू करने के साथ केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाकर एक अहम कदम उठाया है।

इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज हर घर तक पहुंच रहा है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता में रहना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: