इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब नेपाल में भी दिखाई देने लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल की भारी कमी हो गई है, जिसके चलते लोगों को ईंधन आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
इस स्थिति से निपटने के लिए नेपाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने हर सप्ताह 2 दिन की छुट्टी घोषित करने का ऐलान किया है, ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके और इस संकट को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके।





