दुकानदार ने बिजली विभाग को भेजा ₹1.69 लाख का नोटिस, अधिकारी हैरान:

महराजगंज, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के धनेवा-धनेई चौराहे पर एक दुकानदार अजय गुप्ता ने स्मार्ट मीटर की बिलिंग गड़बड़ी और विभागीय तकनीकी खामी से हुए नुकसान को लेकर बिजली विभाग को 1.69 लाख का लीगल नोटिस भेज दिया है।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार, 23 मार्च को बिल जमा करने पहुंचे तो सर्वर खराबी के कारण भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद 24 मार्च को वेबसाइट पर दिख रहे 8618 का भुगतान किया गया, लेकिन इसके बावजूद 26 मार्च को बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। शिकायत करने पर विभाग ने 5444 बकाया बताया, जिसे 29 मार्च को जमा कर दिया गया, फिर भी स्मार्ट मीटर में बार-बार माइनस बकाया दिखता रहा।

समस्या खत्म न होने पर उपभोक्ता को 1500 और फिर 500 अतिरिक्त जमा करने पड़े, जिसके बाद 30 मार्च को जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस पूरी तकनीकी गड़बड़ी और बिल अपडेट में देरी के कारण दुकान में लगातार चार दिन तक बिजली गुल रही, जिससे रखा हुआ दूध, पनीर और खोया खराब हो गया और दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

पीड़ित का कहना है कि यदि पहली बार में बिल सही तरीके से अपडेट हो जाता तो न बार-बार भुगतान करना पड़ता और न ही इतना नुकसान होता। इसी नुकसान की भरपाई के लिए अधिवक्ता केसरी नंदन तिवारी के माध्यम से बिजली विभाग के एक्सईएन को 15 दिन के भीतर 1.69 लाख मुआवजा देने का नोटिस भेजा गया है।

नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि तय समय के भीतर भुगतान न होने पर मामला उपभोक्ता फोरम में ले जाया जाएगा, जहां विभाग को नोटिस खर्च और अधिवक्ता फीस भी देनी पड़ सकती है। इस घटना ने एक बार फिर स्मार्ट मीटर बिलिंग, सर्वर अपडेट और तकनीकी खामियों को लेकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: