आई.एच. इंटर कॉलेज में प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों और खिलाड़ियों को मिले मेडल व शील्ड:

महराजगंज (बैरवा भरपूरवां): आई.एच. इंटरमीडिएट कॉलेज, बैरवा जंगल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चौकी इंचार्ज अड्डा बाजार विकास गौंड और कांस्टेबल प्रीत याद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर बच्चों को मेडल पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पत्रकार युनुस खान भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

हाईस्कूल के टॉपर्स ने मारी बाजी:
सत्र 2024-25 के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘फैन’ और ‘दीवाल घड़ी’ देकर सम्मानित किया गया।
नुसरत खातून ने 90% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
अमित गुप्ता (88.7%) द्वितीय और साफिया खातून (87%) तृतीय स्थान पर रहीं।
चौथे से सातवें स्थान पर क्रमशः रुखसार खातून (86.2%), रेहाना खातून (86%), साधना चौरसिया (85.7%) और आकाश कुमार (84.5%) रहे।

खेल के मैदान में दिखा दम:
शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विशाल यादव (कैप्टन) और महफूज आलम (वाइस कैप्टन) की अगुवाई वाली टीम विजेता रही। वहीं, ‘बेस्ट बैटर’ इरफान और ‘बेस्ट बॉलर’ प्रभात कुमार को आकर्षक बल्ला व बॉल देकर सम्मानित किया गया।

अन्य खेलों के विजेता:
कबड्डी: जीसान (कैप्टन) और मु. साद (वाइस कैप्टन) की टीम प्रथम रही। अफसर को बेस्ट रेडर का खिताब मिला।
खो-खो: समरीन (कैप्टन) और काजल (बेस्ट दौड़) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल: वसीम खान (कैप्टन) और अफसर (वाइस कैप्टन) की टीम विजेता बनी।

इन सभी विजेताओं को ‘आकर्षक शील्ड’ प्रदान की गई।

सांस्कृतिक गतिविधियों में काजल के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलसुम खान (इशारा) दूसरे और खुशी व अस्मिता की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। रितिका और करिश्मा ने भी अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। इन सभी को पुरस्कार स्वरूप डायरी भेंट की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इन प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान करना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाया।

  • Related Posts

    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading
    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *