22वीं वाहिनी SSB और पुलिस का संयुक्त निरीक्षण, सीमा पर कड़ी निगरानी :

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22वीं वाहिनी एसएसबी समवाय भगवानपुर की सीमा चौकी शिवतरी ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त गश्त अभियान चलाया, इस दौरान दोनों एजेंसियों के जवानों ने सीमावर्ती इलाकों का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा का जायजा लिया।

गश्त के दौरान संयुक्त दल ने मानव और सामान की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी, उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी। जवानों ने सीमा सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की, जिससे आपसी समन्वय और तत्परता का प्रदर्शन हुआ।

संयुक्त टीम ने क्षेत्रवासियों से संवाद भी स्थापित किया, उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई, एसएसबी और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त पहल से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

News Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)




  • Related Posts

    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    • March 2, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जल्द से जल्द संघर्ष विराम की आवश्यकता पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक:
    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा पलटवार, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव:
    साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रकम कराई वापस: