महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण परियोजना को शासन से 130.14 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। यह सड़क नंदा चौराहा से अफडौरवा होते हुए मालीपुर ग्राम मदरहा ककटही तक बनाई जाएगी, इस मंजूरी को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है।

1.30 करोड़ सड़क निर्माण मंजूरी
ग्रामीणों ने लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की थी। स्वीकृति मिलने के बाद इटहिया चौराहे पर ग्रामीणों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के साथ अब तक के जनप्रतिनिधियों ने सौतेला व्यवहार किया है, उन्होंने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे और सभी आवश्यकताओं को पूरा करवाएंगे।
News Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)





