महराजगंज में कानून व्यवस्था की आधी रात समीक्षा, एसपी ने किया चेकिंग अभियान का जायजा :

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक ने आधी रात को कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति परखने के लिए प्राइवेट वाहन से औचक निरीक्षण किया, उन्होंने यातायात माह के तहत चल रहे चेकिंग अभियान की समीक्षा की और विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच करवाई।

निरीक्षण के दौरान गोवंश तस्करी में इस्तेमाल होने वाले छोटे-बड़े वाहनों की विशेष जांच की गई, इसके साथ ही ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने जिले के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए चेकिंग ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ शालीनता से व्यवहार करें। इसके अलावा, उन्होंने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल बाजार में भी चल रहे चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया।

News Reported by : Jaynendra Upadhyaya, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: