महराजगंज: न्यायालय में अधिवक्ता पर हमला, बार एसोसिएशन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग :

महराजगंज: न्यायालय में अधिवक्ता पर हमला, बार एसोसिएशन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग :

महराजगंज — कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तहसीलदार सदर की अदालत में सोमवार को एक अप्रत्याशित घटना घटित हुई, वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम मोहन पाण्डेय पर मुकदमे की सुनवाई के दौरान प्रतिपक्षी द्वारा हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

जानकारी के अनुसार, पिपरा टोला बागापार निवासी प्रतिपक्षी नरेंद्र रामसूरत वर्मा, न्यायालय कक्ष में सुनवाई के समय पहुँचा और अधिवक्ता पाण्डेय पर अचानक हमला कर दिया, मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और वादकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और अधिवक्ता को बचाया।

घटना के बाद न्यायालय परिसर में तनाव व्याप्त हो गया, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अनुसार, शाम को आरोपी कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों के साथ अधिवक्ता की तलाश में कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता रहा, जिससे अधिवक्ताओं में भय का माहौल उत्पन्न हो गया।

बार एसोसिएशन ने इस घटना को अधिवक्ताओं की सुरक्षा में गंभीर चूक बताया है और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है और संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    One thought on “महराजगंज: न्यायालय में अधिवक्ता पर हमला, बार एसोसिएशन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग :

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: