ग्राम पंचायत बड़हरा में धार्मिक सभा के दौरान विवाद, दो गिरफ्तार :

ग्राम पंचायत बड़हरा में धार्मिक सभा के दौरान विवाद, दो गिरफ्तार :

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़हरा के भईसउरी टोले में एक धार्मिक सभा के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया, बताया जा रहा है कि अनुराधा नामक महिला के घर में ‘चंगाई सभा’ के नाम पर धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जा रही थीं।

सूचना मिलने पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, सिसवा प्रखंड संयोजक अंकित चौधरी के अनुसार, वहां मनोहर प्रसाद और वीरेंद्र कुमार कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल थे।

कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किए जाने पर उनके अनुसार मारपीट की घटना हुई, जिसमें लाठी-डंडों और फावड़े का उपयोग किया गया, आरोप है कि कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों — मनोहर प्रसाद (निवासी: पिपरा सोहवठ) और वीरेंद्र कुमार (निवासी: सरपतहा) — को गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी सरकार दे रही है फ्री-इंटरेस्ट लोन:
    • February 13, 2026

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ को लागू किया है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को…

    Continue reading
    त्रिलोकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा:
    • February 11, 2026

    सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर अपहरण कांड का सफल अनावरण कर नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी सरकार दे रही है फ्री-इंटरेस्ट लोन:
    पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित नर्स की मौत:
    फिल्म के नाम पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर’ पंडित’ के टाइटल पर जताई आपत्ति:
    कानपुर लैंबोर्गिनी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिवम मिश्रा गिरफ्तार:
    राजपाल यादव जेल केस, भाई के बयान से नया मोड़, लोन नहीं बल्कि निवेश का दावा: