महराजगंज में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभगुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीडीओ ने किया उद्घाटन

महराजगंज में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीडीओ ने किया उद्घाटन, 150 बच्चों ने कराया नामांकन :

महराजगंज: जनपदवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महराजगंज में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्री अनुराज जैन ने विधिवत रूप से विद्यालय का शुभारंभ किया।

काफी समय से जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग की जा रही थी, विद्यालय की स्थापना की अनुमति प्राप्त होने के मात्र एक माह के भीतर ही लगभग 150 विद्यार्थियों का नामांकन संपन्न हो गया है, जो इसकी लोकप्रियता और आवश्यकता को दर्शाता है।

विद्यालय परिसर में पाँच कक्षाएं, एक स्टाफ रूम, एक कंप्यूटर कक्ष तथा एक बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण किया गया है, प्रारंभिक चरण में कक्षा पाँच तक की पढ़ाई शुरू की जा रही है।

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की और कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीडीओ श्री जैन ने भी अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय स्थानीय विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा और उनकी शिक्षा संबंधी आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

विद्यालय में अगले दिन से नियमित कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:
    • November 12, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज। बृजमनगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में…

    Continue reading
    यूपी को मिलेगा नया आर्थिक केंद्र, 7 प्लांटों के विकास पर 5 हजार करोड़ खर्च करने की तैयारी:
    • November 11, 2026

    उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास और औद्योगिक विस्तार को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा विकास खाका तैयार किया है। करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *