महराजगंज को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में शामिल करने का मंत्र! प्रभारी मंत्री ने दिए सख्त निर्देश:

महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में आज जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु जी’ ने विकास कार्यों की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार प्रगति की बारीकी से पड़ताल की और अधिकारियों को स्पष्ट व सख्त निर्देश दिए कि जनपद के विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

प्रभारी मंत्री ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए बताया कि जिले के 25 अधिकारी-कर्मचारी पहले ही इस योजना में आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने बड़हरा महंथ स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर तक सड़क निर्माण का निर्देश भी दिया, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

विद्युत विभाग को रोस्टरवार कटौती की सूचना पूर्व में देने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए गए, किसान सम्मान निधि के अवशेष ई-केवाईसी सत्यापन हेतु बीडीओ स्तर से अभियान चलाकर इसे शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश भी बैठक में पारित हुआ।

पर्यटन स्थलों के विकास के लिए मंत्री ने विशेषज्ञ संस्थाओं से परामर्श अनिवार्य करने तथा पर्यटन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया, स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से सशक्त बनाने और सदर ब्लॉक में बनी दुकानों का आवंटन इन्हें देने का निर्देश भी दिया गया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय संचालन, प्रकाश-पानी व्यवस्था, रेट्रोफिटिंग कार्य और आकस्मिक निरीक्षण की योजना को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को अवैध अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर कठोर कार्रवाई करने का सख्त आदेश भी दिया गया।

आयुष्मान योजना के लाभों को जन-जन तक स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने और शिक्षा विभाग को “स्कूल चलो अभियान” प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश के साथ-साथ अवैध स्कूलों को तत्काल बंद कराने की बात भी कही गई।

वन विभाग को निर्माणाधीन मार्गों में तेजी लाने और दर्जनिया ताल के टिकट दर में कमी करने का आदेश भी बैठक में पारित हुआ। जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को भी सर्वोच्च प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए गए।

विकास और नवाचार पर विशेष बल देते हुए मंत्री ने कहा कि पर्यटन, कृषि और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं, उन्होंने सभी विभागों से प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायकगण और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: