डुमरियागंज ब्लॉक प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जगदम्बिका पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 600 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, आयोजन के दौरान एसडीएम राजेश कुमार, सीओ बृजेश वर्मा, बीडीओ कार्तिकेय मिश्रा सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्यजन मौजूद रहे।
मैराथन प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)







