ग्राम पंचायत ऑडिट में पारदर्शिता अनिवार्य, वित्तीय अनियमितता पर होगी रिकवरी और मुकदमा :

महराजगंज। ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों के ऑडिट को लेकर पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, शनिवार को विकास भवन सभागार में पंचायतीराज समिति के सभापति प्रेमसागर पटेल की अध्यक्षता में जिला अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के ऑडिट पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभापति पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का ऑडिट पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाए, उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ रिकवरी और कानूनी कार्रवाई दोनों की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और सीडीओ महेंद्र सिंह ने सभापति का स्वागत किया, इस अवसर पर ऑडिटर्स, बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी और विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सभापति ने ऑडिटर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे किसी भी दबाव में आए बिना ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करें। उन्होंने बताया कि विधानमंडल की उप-समितियां पंचायतों के विकास कार्यों की निगरानी करती हैं, जिनका ऑडिट ऑडिटर्स द्वारा किया जाता है।

प्रेमसागर पटेल ने आगे कहा कि वर्ष 2023 और 2024 के ऑडिट के लिए विधानसभा में अनुमोदन का प्रस्ताव लंबित है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही, पूर्व वर्षों के विकास कार्यों का ऑडिट भी कराया जाएगा।

सभापति ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ऑडिटर की संलिप्तता या लापरवाही सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: