न्यू ईयर अलर्ट- सोनौली अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, हर आने-जाने वाले की सख्त जांच:

सोनौली बॉर्डर अलर्ट | नए साल के मद्देनजर महराजगंज जिले के सोनौली अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, भारत–नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

नेपाल से भारत आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) की गहन जांच के बाद ही सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, सीमा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की पहचान के लिए डॉग स्क्वायड भी तैनात किया गया है, बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की भी सघन तलाशी ली जा रही है।

नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर कुमार गौतम ने बताया कि नए साल को देखते हुए सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों की लगातार तैनाती की गई है, जबकि खुफिया तंत्र द्वारा भी नियमित गश्त की जा रही है, दिन और रात दोनों समय विशेष गश्त के साथ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी के अनुसार, बॉर्डर से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे बिना वैध पहचान पत्र के सीमा पार करने का प्रयास न करें और प्रशासन का सहयोग करें।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नए साल के जश्न के दौरान सीमा क्षेत्र में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, इसी को ध्यान में रखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

News Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: