आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल ने 3000 जरूरतमंदों में बांटे कंबल:

बृजमनगंज, महाराजगंज। शीतकालीन मौसम को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 16 वार्डों से आए लगभग 3000 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे, चेयरमैन राकेश जायसवाल ने नगर पंचायत के सभी वार्ड सभासदों के साथ मिलकर जरूरतमंद नागरिकों को कंबल वितरित किए, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत बृजमनगंज के सभी जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

चेयरमैन राकेश जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 3000 कंबल वितरित किए गए हैं, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बृजमनगंज के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और जरूरतमंदों की मदद के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कंबल वितरण कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद अनूप चौरसिया, रवि यादव, प्रद्युम्न सिंह, झीनक विश्वकर्मा, झीनक चौधरी, धर्मेंद्र चौरसिया, बुधीराम चौरसिया, जयप्रकाश गौड़, मनोज जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, शिव प्रसाद चौरसिया, काजू कनौजिया, सनी यादव, जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर यादव सहित नगर पंचायत कर्मचारी रमेश कुमार, आदित्य राय, कासिम, दिलीप कनौजिया, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: