भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में नवनियुक्त पदाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने बताया कि देशभर में आयोजित रोजगार मेलों के जरिए अब तक 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विदेश नीति अब पूरी तरह युवाओं के हितों पर केंद्रित है, उन्होंने बताया कि हाल ही में कई देशों के साथ ऐसे समझौते हुए हैं, जिनसे देश में निवेश बढ़ेगा और इससे स्टार्टअप्स व MSME सेक्टर को नई ताकत मिलेगी।







