एमबीबीएस 2025-26 का स्वागत, केएमसी मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट समारोह :

महाराजगंज जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नव प्रवेशी एमबीबीएस 2025-26 बैच के छात्रों के लिए भव्य व्हाइट कोट समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नए छात्रों का औपचारिक स्वागत और उनके चिकित्सा शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, उसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। डीन प्रो. डॉ. संकल्प द्विवेदी ने स्वागत भाषण में बताया कि केएमसी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा में अपनी एक विशेष पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष 200 नए छात्रों ने चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश लिया है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र चौधरी ने केएमसी के विजन और मिशन के तहत शिक्षण और प्रशिक्षण की जानकारी दी। वहीं, शांति फाउंडेशन के सीईओ डॉ. एस.एम. रफीक ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे पूरी लगन और निष्ठा के साथ शिक्षा ग्रहण करें और मानव सेवा को अपना धर्म मानते हुए चिकित्सक का कर्तव्य निभाएँ।

मुख्य अतिथि चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों और अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संस्थान द्वारा किए जा रहे नवाचार और शिक्षण आयामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास और बेहतर भविष्य के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भी प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि ग्रुप कमांडर आशीष सहाय ने नवाचार और चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद सभी छात्रों को व्हाइट कोट पहनाया गया और उन्हें चरक शपथ दिलाई गई। देशभर से आए अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

समारोह का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जिसमें सभी विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देव चंद्रा और स्वाति सिंह ने किया।

  • Related Posts

    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading
    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *