कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के बाद आयोजित एक रोड शो के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान से कहूंगा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले, 1971 में, पाकिस्तान ने एक बार बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की थी तो उसके दो टुकड़े हो गए थे—एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश बन गया।
उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्होंने फिर बंगाल पर नजर डालने की कोशिश की, तो भगवान ही जानता है कि इस बार पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंट जाएगा।




