लखनऊ में InFound का बड़ा Finance Meet-up सफल, स्टार्टअप्स को मिली ग्रोथ और फंडिंग की नई दिशा:

लखनऊ | InFound ने Lucknow में एक प्रभावशाली Finance Meet-up का आयोजन कर स्टार्टअप्स को नई उड़ान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप ग्रोथ, फाइनेंशियल स्ट्रेटेजी और मजबूत इकोसिस्टम के निर्माण को बढ़ावा देना रहा।

इस मीट-अप की मेजबानी Mr. Abhishek, Founder of InFound द्वारा की गई। उन्होंने स्टार्टअप्स को फंडिंग, स्केलिंग और सस्टेनेबल ग्रोथ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अहम मार्गदर्शन दिया, जिससे उपस्थित उद्यमियों और युवाओं को व्यावहारिक समझ मिली।

कार्यक्रम में Guest Speaker Raj Panday, Founder & CEO of RoStudy ने अपने अनुभव साझा करते हुए इनोवेशन और एक्जीक्यूशन की अहमियत पर विशेष जोर दिया। उनके विचारों ने मौजूद युवाओं, स्टार्टअप फाउंडर्स और बिजनेस उत्साही लोगों को नई प्रेरणा दी।

इस इवेंट को Ideologiya का सहयोग प्राप्त हुआ, जिसमें Mr. Saurabh Kumar ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने स्टार्टअप कम्युनिटी को जोड़ने और नेटवर्किंग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह पहल Uttar Pradesh में Viksit UP और इकोनॉमिक कॉरिडोर के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है, जिसका लक्ष्य प्रदेश को एक सशक्त स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करना है।

कुल मिलाकर, यह सफल Finance Meet-up लखनऊ के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए नई संभावनाओं और विकास के अवसरों का संकेत देता है।

  • Related Posts

    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading
    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *