ईरान पर बढ़ा युद्ध का खतरा, अमेरिका की डेडलाइन खत्म होने से पहले इजरायल की चेतावनी:

ईरान को अमेरिका की ओर से दी गई डेडलाइन आज खत्म होने वाली है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि अगर तय समय सीमा के अंदर ईरान समझौते नहीं करता और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलता है, तो फिर उसे अमेरिका की सेना बर्बाद कर देगी।

वहीं, इजरायल की ओर से भी ईरान के नागरिकों को आगाह किया गया है। इजरायली सेना ने मंगलवार को फारसी भाषा में ईरानी नागरिकों को चेतावनी दी कि वे स्थानीय समयानुसार कम से कम रात नौ बजे तक ट्रेन में यात्रा करने से बचें।

इजरायल की सेना की ओर से किए गए इस पोस्ट से साफ संकेत मिला है कि ईरान पर किए जाने वाले हमलों में अब नए ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह चेतावनी दी गई है।

पोस्ट में कहा गया है, आपकी मौजूदगी आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है।

ईरान में कई सप्ताह से इंटरनेट पर पाबंदी है, लिहाजा यह मुश्किल लगता है कि साधारण ईरानी इस चेतावनी को देख पाएंगे।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: