नेपाल संकट के बीच आई बड़ी खबर, पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनल की पत्नी सुरक्षित :

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों और आगजनी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनल की पत्नी राज लक्ष्मी चित्राकर को लेकर अफवाहें फैल रही थीं कि आगजनी की घटना के दौरान उनकी मौत हो गई है, सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह खबर तेजी से वायरल भी हुई, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज लक्ष्मी चित्राकर बिल्कुल सुरक्षित हैं और उनकी मौत की खबरें पूरी तरह से अफवाह साबित हुई हैं। अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चित्राकर जिंदा हैं और उन्हें लेकर फैल रही गलत सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है।

नेपाल इस समय राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक प्रदर्शनों से जूझ रहा है। हालात इतने बिगड़े हुए हैं कि कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे माहौल में जब आगजनी की घटना में खनल परिवार को लेकर झूठी खबर फैली, तो न सिर्फ नेपाल बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई थी।

फिलहाल राहत की बात यह है कि पूर्व पीएम खनल की पत्नी राज लक्ष्मी चित्राकर सुरक्षित हैं और उनकी मौत की खबरें सिर्फ भ्रामक अफवाहें थीं।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    USA vs PAK टकराव में भारत पर परमाणु हमले की धमकी:
    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका: